भारत में फिर डराने लगा कोरोना वायरस

                     नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में कोरोना वायरस मामलों में अचानक से उछाल देखा गया है। पिछले दो दिनों से कोरोना वायरस के 16 हजा...

   

                 नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में कोरोना वायरस मामलों में अचानक से उछाल देखा गया है। पिछले दो दिनों से कोरोना वायरस के 16 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 16,577 दैनिक मामले सामने आए। इसके बाद देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1.10 करोड़ के भी पार चला गया है। वहीं देशभर में अगले दो दिन 27 और 28 फरवरी को कोरोना का टीका नहीं लगेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अगले दो दिन कोविन डिजिटल प्लेटफॉर्म को 1.0 से 2.0 में परिवर्तित किया जाएगा। यही कारण है कि दो दिन टीकाकरण नहीं होगा। 
            केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 16,577 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 120 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है। 16,577 दैनिक मामलों के साथ अब देश में संक्रमितों का आंकड़ा 1,10,63,491 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 120 लोगों ने इस खतरनाक वायरस से हार मानी है। बात करें दैनिक मृतकों की संख्य की तो यह भी पिछले कुछ दिनों से 100 से पार आ रही है। देश में अब तक कोरोना से 1,56,825 अपनी जान गंवा चुके हैं।  इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 12,179 मरीज अस्पताल से ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक संक्रमित मामलों से ज्यादा दैनिक सक्रिय मामलों का आंकड़ा है। यही वजह से कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।  मौजूदा समय में देश में 1,55,986 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि ये आंकड़ा दो लाख से कम है लेकिन कुछ समय पहले ये आंकड़ा 1.30 लाख से भी कम था, जो अब बढ़कर डेढ़ लाख के पार हो गया है। इधर एक मार्च से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। पहले चरण के तहत अब तक देश में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 1,34,72,643 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लग चुका है। देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
लक्षद्वीप में मौत का पहला मामला
         आंकड़ों के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में वायरस से मौत का पहला मामला सामने आया है। वहीं, पिछले 24 घंटे में वायरस से जिन 120 लोगों की मौत हुई, उनमें महाराष्ट्र के 56 , केरल के 14 और पंजाब के 13 लोग शामिल हैं। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है।
         भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 25 फरवरी तक 21,46,61,465 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 8,31,807 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई थी। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से अभी तक कुल 1,56,825 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 51,993, तमिलनाडु के 12,483 , कर्नाटक के 12,316 , दिल्ली के  10,905 , पश्चिम बंगाल के 10,260, उत्तर प्रदेश के 8,723 और आंध्र प्रदेश के 7,168 लोग शामिल हैं।

नाम

Accident Agra Ajab Gajab Allahabad Amethi Andra Pradesh Ayodhya banda Bangal Bangalore Barabanki Basti Beauty Bhopal Bihar Blogg Business Chennai Chhattisgarh Crime Daily fever Delhi Delhi NCR deoria DVNA Editorial Education Election English News Entertainment Faizabad Firozabad Ghaziabad Ghazipur Gonda Gorakhpur Gujrat Helth Hot International jammu and kashmir Jaunpur Jhansi Jharkhand Kanpur Kasganj Kushinagar Lucknow Madhya pradesh maharajganj Maharajganj uttar prasth maharashtra Mathura Moradabad mumbai National Orai Panjab Patna Politics Prayagraj Rajasthan Roorkee Saharanpur Sambhal Siddharth nagar Sikkim Sitapur Sports Sultanpur Tips Unnaw upuklive website utt Uttar Pradesh Uttarakhand Video
false
ltr
item
UP ABTAK: भारत में फिर डराने लगा कोरोना वायरस
भारत में फिर डराने लगा कोरोना वायरस
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg3jmPhRbmalD1Bj2TJ5F77SJtvF_ldKZW2_lXfFUlrSOAhxNSNp4d4vDMHUKPcmW7VG3g8LTeW5iLIiu9eSXGuo78C4X-4Q_G8F6aEKPWfIotOExoQP8Sasev-iqOOcf5Hlkp3tHaeAkXj/s0/download+%252832%2529.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEg3jmPhRbmalD1Bj2TJ5F77SJtvF_ldKZW2_lXfFUlrSOAhxNSNp4d4vDMHUKPcmW7VG3g8LTeW5iLIiu9eSXGuo78C4X-4Q_G8F6aEKPWfIotOExoQP8Sasev-iqOOcf5Hlkp3tHaeAkXj/s72-c/download+%252832%2529.jpg
UP ABTAK
https://upabtak.blogspot.com/2021/02/blog-post_481.html
https://upabtak.blogspot.com/
https://upabtak.blogspot.com/
https://upabtak.blogspot.com/2021/02/blog-post_481.html
true
4322326369457664016
UTF-8
Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy