रुडकी-डीवीएनए। कोविड 19 संकट के कारण लागू कोरोना कर्फ्यू से व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नगर निगम की ओर से गरीब दुकानदारों एवं...
रुडकी-डीवीएनए। कोविड 19 संकट के कारण लागू कोरोना कर्फ्यू से व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नगर निगम की ओर से गरीब दुकानदारों एवं कामगारों की आर्थिक सहायता के लिए आवेदन फार्म वितरित किए जा रहे हैं। रामनगर पार्षद ने अनुदान राशि के आवेदन करने की तिथि को बढ़ाने की मांग की है। कोरोना संक्रमण के बाद कोरोना कर्फ्यू के कारण गरीब वर्ग के व्यापारियों को काफी आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है, लेकिन सरकार ने ऐसे वर्ग के व्यापारियों के लिए अनुदान राशि तय की है। जिसके फार्म भी नगर निगम की ओर से वितरित किए जा रहे हैं। जबकि आवेदन की तिथि अब खत्म हो चुकी है। रामनगर के पार्षद पंकज सतीजा का कहना है कि प्रचार प्रसार के अभाव के चलते बहुत से लोगों का इसका पता नहीं चल पाया है। पार्षद ने आवेदन करने की तिथि को बढ़ाने के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा है।
