सिसवा बाजार-महाराजगंज। लॉक डाउन होने के बाद आज सिसवा बाजार की सड़कें पूरी तरह सूनी पड़ी है, सड़कों पर अगर है तो पुलिस की गाड़ियां जो च...
सिसवा बाजार-महाराजगंज। लॉक डाउन होने के बाद आज सिसवा बाजार की सड़कें पूरी तरह सूनी पड़ी है, सड़कों पर अगर है तो पुलिस की गाड़ियां जो चारों तरफ दौड़ रही है, इक्का-दुक्का लोग ही नजर आ रहे हैं जो अपने जरूरी सामानों यानी दवा आदि के लिए कहीं दिखाई दे दिए,अन्यथा पूरी तरह नगर की गलियां तक सुनी पड़ी है।
यूपी अब तक ने आज नगर का दौरा किया, रेलवे स्टेशन, गोपाल नगर तिराहा और इस्टेट चौक काफी भीड़-भाड़ क्षेत्र माना जाता है लेकिन सिर्फ पुलिस के जवानों के अलावा कोई दिखाई नहीं दिया, सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य सेवाओं को चालू रखने के लिए दवा की दुकानें खुली रहीं, ऐसे में जिन्हें आवश्यकता पड़ी दवाओं की या फिर अस्पताल जाने के लिए वही लोग सड़कों पर दिखाई दे रहे थे, जनता महामारी से बचने के लिये अपने घरों में रहना ही जरूरी समझ रही है, क्योंकि अगर इस महामारी से बचना है तो सरकार के हर उस दिशा निर्देश का पालन करना होगा जो सरकार कर रही है।
