महराजगंज। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला समीक्षा योजना बैठक आज कन्हैया मैरिज हॉल में आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थ...
महराजगंज। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला समीक्षा योजना बैठक आज कन्हैया मैरिज हॉल में आयोजित की गई।
बैठक में विद्यार्थी परिषद द्वारा विगत वर्षों में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई एवं भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
चर्चा के दौरान जिला संगठन मंत्री शुभम जी ने संगठन द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों की घोषणा करने के साथ उन्होंने परिषद द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रमों की सूचना भी बैठक में दी, नामों की घोषणा के दौरान नए जिला कार्यकारिणी सदस्यों की के नामों की घोषणा की गई, जिनमें दीपक द्विवेदी को तहसील संयोजक निचलौल, सुशील कुमार आर्य को तहसील संयोजक सदर, विश्वजीत चौबे को जिला सदस्यता प्रमुख एवं अंशुमान पांडेय को सह प्रमुख घोषित किया गया एवं नए सदस्यों को सदस्यता के लक्ष्य दिए गए।
बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य पंकज मौर्या, नगर उपाध्यक्ष सूर्य लाल जी, नगर FD प्रमुख अनामिका चौरसिया, दीपक द्विवेदी, अवधूतेश्वर द्विवेदी, के सी पांडेय, सुशील कुमार गौतम, गौतम चौरसिया, राजेंद्र यादव, जिला SFD प्रमुख तमजीद आलम, जिला संयोजक अमितेश, संगम पटेल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कविता समेत तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
