एन शर्मा की रिपोर्ट खड्डा-कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के ग्रामसभा भजनछपरा के प्राथमिक विद्यालय में बाहर से आये लोगों को कोरेंटाइन किया ...
एन शर्मा की रिपोर्ट
खड्डा-कुशीनगर। खड्डा विकास खंड के ग्रामसभा भजनछपरा के प्राथमिक विद्यालय में बाहर से आये लोगों को कोरेंटाइन किया गया है। उन लोगों के भोजन कराने के लिए गांव के कोटेदार धर्मपाल कुशवाहा ने आगे आकर 19 मई से सुबह का नाश्ता व सुबह शाम भोजन कराना शुरू कर दिया। इसके सेवा कार्य को देख छठ्ठू कुशवाहा, रामजी, राजेश, रामशीष, अशोक, अनुज चौधरी आदि भी सहयोग में जुट गये हैं। इसके पूर्व कोटेदार श्री कुशवाहा ने राशनकार्ड धारकों के बीच मास्क का वितरण कर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव की अपील की थी।
