महराजगंज-डीवीएनए। कोरोना की दूसरी लहर केवल शहरों तक सीमित नहीं रह गई है, पंचायत चुनाव संपन्न होने के साथ ही कोरोना ने अब गा...
महराजगंज-डीवीएनए। कोरोना की दूसरी लहर केवल शहरों तक सीमित नहीं रह गई है, पंचायत चुनाव संपन्न होने के साथ ही कोरोना ने अब गांवों में भी दस्तक दे दी है ।बेड , ऑक्सीजन, वेंटीलेटर की बात ही क्या।गांव में शायद ही किसी एक घर में थर्मामीटर मिल पाए तो बुखार कितना है इसका पता चलना भी कठिन है ।
भोले भाले ग्रामीण संक्रमित होने पर गांव के ही झोलाछाप चिकित्सक से टाइफाइड की दवाएं ले रहे हैं क्योंकि कोरोना और टाइफाइड के लक्षणों में समानता दर्शित हो रहीं हैं। गांव में स्वास्थ्य व्यवस्था के नाम पर कुछ खास दिख भी नही रहा है ।मास्क का प्रयोग,सोशल डिस्टेंसिंग ग्रामीण इलाकों में मुश्किल है। मोबाइल द्वारा रजिस्ट्रेशन कराने की बाध्यता के कारण भी वैक्सीनेशन अभी ग्रामीण जनों से दूर है।इसका खामियाजा लोग अपनी जान गवां कर दे रहे हैं।गावों में संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार को चाहिए कि सरकारी स्कूलों एवम पंचायत घरों को आइसोलेशन सेंटरों में तब्दील कर दे और यहीं संक्रमितों के प्रारंभिक उपचार की समुचित व्यवस्था कराए ।कुछ इलाकों में टेस्टिंग का कार्य सरकार द्वारा शुरू हुआ है, परंतु अभी इस कार्य में तीव्रता की आवश्यकता है ।जिले के अधिकारी गांवो में अगर इन सुविधाओं पर ध्यान नही दिए तो गांवों में कोरोना की स्थितियां काफी विस्फोटक हो सकती हैं।
