कोठीभार-महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया में आज रविवार की दोपहर 12:00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर युवक को घर में खींच कर जान से मारन...
कोठीभार-महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के सबया में आज रविवार की दोपहर 12:00 बजे पुरानी रंजिश को लेकर युवक को घर में खींच कर जान से मारने की कोशिश की गई लेकिन हो-हल्ला के बाद किसी तरह युवक की जान बची, घायल युवक का इलाज सिसवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। इस मामले में पीड़ित ने कोठीभार पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सबया बिचला टोला निवासी विपुल हरिजन पुत्र गंगासागर ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि पुरानी रंजिश के कारण आज रविवार की दोपहर 12 बजे एक परिवार के दर्जनों सदस्य चाकू और लाठी डंडे से लैस होकर दरवाजे पर पहुंचे और गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे मना करने पर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया, रोकने की वजह से हमारा हाथ कट गया और लात हाथ और डंडे से मारने पीटने लगे जिससे कई जगह चोटे आयी इस के साथ ही वे सभी लोग मुझे अपने घर मे खीच कर ले गये वहाँ भी मारने पीटने लगे जिससे नाक, कान और मुँह से खून निकलने लगा, शरीर के कई हड्डी व दांत भी टूट गये, शोर होने पर लोगो ने किसी तरह बचाया, इस दौरान मोबाइल भी छीन लिए।
घायल युवक का इलाज सिसवां PHC पर चल रहा था और युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।
