बांदा (डीवीएनए)। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी को कल देर रात इतना गुस्सा आया की बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। उस गुस्से के परिणाम स्वरूप आज बिजल...
बांदा (डीवीएनए)। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी को कल देर रात इतना गुस्सा आया की बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। उस गुस्से के परिणाम स्वरूप आज बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई, और स्टेशन रोड फीडर का निर्माण कार्य पूरा करने का निर्णय लिया गया।
अब हम आपको पूरा माजरा बताएंगे। दरअसल बिजली विभाग का भूरागढ़ सब स्टेशन का फीडर नगरवासियों के लिये सरदर्द बन गया हैं। बिजली की बाधापूर्ण आपूर्ति से शहर वासी बिलबिला उठे हैं। भूरागढ़ फीडर पर लोड इतना बढ़ गया है की कल तो रात भर ट्रिपिंग की स्थिति रही।
फिर तो हंगामा बरप ही गया। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी की गर्जना बिजली विभाग पर गरजने लगी। अधिशाषी अभियंता नगरीय जीतेन्द्र सिंह विधायक दिवेदी के गुस्से की चपेट में आ गये। विधायक का कहना था की बिजली विभाग के निकम्मेपन की हद हो गई है। भूरागढ़ फीडर से इतनी ज्यादा आपूर्ति बाधित हो रही है की शहर के अधिकांश मोहल्ले के उपभोक्ता परेशान हो गये हैं। इस स्थिति में सुधार लाया जाये अन्यथा परिणाम भोगने को तैयार रहें।
अधिशाषी अभियंता नें विधायक को बताया की भूरागढ़ फीडर पर ग्रामीण आपूर्ति जुड़ी होने के कारण लोड बढ़ गया है। इसलिए यह दिक्कत आ गई है। समस्या के निदान के लिये स्टेशन रोड के अधूरे निर्मित फीडर को पूरा करना होगा। विधायक प्रकाश नें दो दिन के अंदर फीडर दुरुस्त करने के निर्देश दिये।
इसी संदर्भ में आज बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता जीतेन्द्र सिंह नें विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ भी उपस्थित रहे। बैठक में बतया गया की स्टेशन रोड फीडर का कार्य 75 प्रतिशत पूरा है कोरोना काल के चलते निर्माण अधूरा रह गया है। कल से निर्माण शुरू कर दिया जाये और शेष कार्य उसी दिन पूरा हो जाऐ।
अधिशाषी अभियंता नें कहा की फीडर में कार्य के चलते कल दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी। भूरागढ़ फीडर पर लोड कम हो जायेगा। आपूर्ति सुधर जायेगी।
संवाद विनोद मिश्रा